Monday, 13 June 2016

*क्या आप जानते हैं मोटापा घटाने के लिए दवाईयां खाने से बेहतर है कुछ घरेलू नुस्खें अपनाने का।*

क्या आप जानते हैं मोटापा घटाने के लिए
दवाईयां खाने से बेहतर है कुछ घरेलू नुस्खें अपनाने
का। इन घरेलू नुस्खों से आप न सिर्फ पूरे शरीर
का मोटापा कम कर सकते हैं बल्कि शरीर में
उपचय या अपच की समस्या को भी दूर कर सकते
हैं। आइए जानें और किन घरेलू नुस्खों में है दम,
मोटापा कम करने के लिए।
वजन कम करने की चाह
आपको जिम और पार्क
तक ले जाती है। आप
जी तोड़ मेहनत करते हैं
और जमकर
पसीना बहाते हैं।
लेकिन, इसके बावजूद कई
बार आपको पूरा लाभ
मिलता नजर
नहीं आता। तो,
ऐसी परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं,
जरूरत है बस कुछ ऐसे आसान प्राकृतिक और घरेलू
उपाय आजमाने की जिनसे आप मोटापे को दूर
कर सकते हैं और पा सकते हैं एक फिट बॉडी।
1. सुबह उठते ही यदि आप चाय पीने के आदी हैं
तो दूध की चाय के बजाय ग्रीन टी पिएं। इसमें
एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं, जो दिल के लिए
फायदेमंद हैं। यह वजन कम करने में भी मदद
करती है। दिन में तीन-चार बार ग्रीन टी ले
सकते हैं।
2. गेहूं के आटे की चपाती के बजाय जौ-चने के
आटे की चपाती फिट रहने और सेहत के लिए
वरदान है।

No comments:

Post a Comment